जब भी हम घर पर 'शेयर बाज़ार' का नाम लेते हैं, तो पिताजी या बड़े-बुजुर्ग कहते हैं - "बेटा, ये सब जुआ (Satta) है, दूर रहो इससे, सब डूब जाएगा।"
लेकिन क्या सच में ऐसा है? अगर यह जुआ होता, तो रतन टाटा और वारेन बफेट जैसे लोग दुनिया के सबसे सम्मानित और अमीर लोग कैसे बनते? आज हम इस 'डर' को हमेशा के लिए खत्म करेंगे।
1. शेयर खरीदने का असली मतलब
जब आप किसी कंपनी (जैसे Tata Motors) का एक शेयर खरीदते हैं, तो आप कोई लॉटरी का टिकट नहीं खरीद रहे।
- आप उस कंपनी में हि हिस्सेदारी (Ownership) खरीद रहे हैं।
- भले ही आपका हिस्सा बहुत छोटा हो, लेकिन अब आप उस कंपनी के मालिक हैं। अगर टाटा मोटर्स गाड़ियाँ बेचकर मुनाफा कमाएगी, तो उस मुनाफे का एक हिस्सा आपको भी मिलेगा (Share Price बढ़ने के रूप में या Dividend के रूप में)।
2. जुआ कौन खेलता है? (Trader vs Investor)
बाज़ार बदनाम इसलिए है क्योंकि लोग यहाँ दो तरह से आते हैं:
| जुआरी (Trader) | निवेशक (Investor) |
| सुबह शेयर खरीदा, शाम को बेच दिया। बिना कंपनी को जाने बस तुक्का लगाया। | अच्छी कंपनी चुनी (जैसे HDFC, Reliance) और उसे 5-10 साल तक रखा। |
| ये लोग 90% पैसा गँवाते हैं। | ये लोग अमीर बनते हैं (कम्पाउंडिंग से)। |
3. निष्कर्ष: आपको क्या करना चाहिए?
शेयर बाज़ार कोई अलादीन का चिराग नहीं है जो रातों-रात अमीर बना दे। यह एक 'बिजनेस' है।
अगर आप किसी कंपनी को समझकर, लंबे समय के लिए उसमें पैसा लगाते हैं, तो यह दुनिया का सबसे बेहतरीन बिजनेस है। लेकिन अगर आप रोज 'टिप' माँगकर ट्रेडिंग करेंगे, तो यह पक्का जुआ है।
0 टिप्पणियाँ